{"_id":"695e3df060797423ec0b2d37","slug":"video-foundation-stone-laid-and-inauguration-of-three-different-schemes-worth-rs-22-crore-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सिंचाई मंत्री ने तोशाम में 22 करोड़ की तीन विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: सिंचाई मंत्री ने तोशाम में 22 करोड़ की तीन विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
हरियाणा के सात जिलों की 48 नहरों का 315 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण होगा तथा इन नहरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही इनकी रिमॉडलिंग की जाएगी। यह बात सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम कस्बे में विभिन्न जल, सीवरेज व भवन निर्माण योजनाओं के आधारशिला व उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने 22 करोड़ की लागत से बनने वाली बूस्टिंग स्टेशन, कैनाल बेस वाटर डिस्ट्रीब्यूटरी तथा बरसाती पानी प्रबंधन प्रोजेक्ट व बीपीएल कॉलोनी के आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों के लिए पीने के पानी व सीवरेज की बेहतर व्यवस्था हो सकेंगी।
सिंचाई मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले यह योजना 100 दिन की थी तथा इसमें सीमित मजदूरी कार्यों को शामिल किया गया था। इस योजना के तहत 125 दिन का रोजगार तथा मजदूरी कार्यों के प्रकार भी बढ़ाए गए है। उन्होंने कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों को जी राम जी योजना की आलोचना किए जाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महात्मा गांधी फादर ऑफ नेशन है। वे उन्हें नमन करती है। यह किसी योजना का नाम बदलना नहीं, योजना को विस्तार करने की प्रक्रिया है। कांग्रेस जी राम जी योजना को लेकर नाम बदलने का आरोप, संविधान बदलने व वोट चोरी जैसे अनर्गल आरोप लगाती है। कांग्रेस की यह विचारधारा उन्हें और भी गर्त में ले जाएगी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्रीय जल शक्ति संसाधन मंत्रालय की हालही में पानी की गुणवत्ता को लेकर लाई गई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पर्यावरण दूषित होने के चलते प्रदेश के 157 खंडों में से लगभग 88 खंड डार्क जोन में चले गए है। इस पर कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में इस कार्य को दुरूस्त किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।