{"_id":"694a2e87cca0e91a23002d99","slug":"video-haryana-urban-development-authority-office-incomplete-for-nearly-11-years-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: करीब 11 साल से अधूरा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: करीब 11 साल से अधूरा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), जिसे पहले हुडा के नाम से जाना जाता था, उसका एक एकड़ में बनने वाला कार्यालय पिछले करीब 11 वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सोमवार को एक बार फिर समाधान शिविर में पहुंचकर सातवीं बार शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहली शिकायत 24 दिसंबर 2024 को सौंपी थी।
पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सीधे तौर पर विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। नई इमारत अधूरा काम होने की वजह से अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। ईश्वर मान ने बताया कि वे पिछले एक साल से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व जिला पार्षद मान ने बताया कि एक एकड़ में बना यह ढांचा पिछले 11 सालों से बदहाल पड़ा है। जिसके आसपास परिसर में अब कूड़े के ढेर भी लगने लगे हैं। सात बार शिकायत देने पर भी अधिकारी टस से मस नहीं हो रहे हैं। वहीं समाधान शिविर में महेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता को अब तक की गई प्रक्रिया से अवगत कराने और जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।