सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharambir Singh said that tractors, trolleys, and tankers will be distributed to 200 Gram Panchayats in Bhiwani, Dadri, and Mahendragarh districts

सांसद धर्मबीर सिंह बोले- भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में 200 ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर, ट्रॉली व टैंकर किए जाएंगे वितरित

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:37 PM IST
MP Dharambir Singh said that tractors, trolleys, and tankers will be distributed to 200 Gram Panchayats in Bhiwani, Dadri, and Mahendragarh districts
भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बगैर कृत्रिम खादों के प्राकृतिक खेती करने के मामले में एक रोल मॉडल प्रदेश होने जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार प्रदेश में एक लाख एकड़ भूमि को बगैर डीएपी व यूरिया के प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। यह बात उन्होंने भिवानी के पंचायत भवन में ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर वितरण समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने 24 पंचायतों को 72 लाख रूपये की राशि के ट्रैक्टर भेंट किए। सांसद धर्मबीर सिंह ने ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीण इंस्फ्रास्टर्चर बेहतर हो, इसके लिए गांवों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य किए जा रहे है। जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा भी बेहतर सेल्फ हैल्प गु्रप बनाने के लिए किया जाएगा तथा वहां सफलतम रूप से चल रहे स्वयं सहायता समूहों की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी इनका गठन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में स्वच्छता व सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इन ट्रैक्टरों का वितरण किया गया है, जहां वे आने वाले समय में 200 टैक्ट्रर मार्च के अंतिम सप्ताह तक तीन जिलों भिवानी, दादरी व महेेंद्रगढ़ जिलों में वितरित किए जाएंगे। गांव में कूड़े-करकट को एकत्रित कर उसकी खाद बनाने के कार्यो पर भी ग्राम पंचायतों द्वारा ध्यान दिया जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हालही के बजट में केंद्र सरकार ने दो लाख करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था के लिए 72 हजार करोड़ दिए है, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुल बजट का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों के विकास के लिए दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जमीनी पानी व वॉटर लो की समस्या है, उनके रीहैबलीटेशन के लिए कार्य किया जाएगा। पत्रकारों द्वारा यूरोपियन से जो ट्रेड डील हुई है, इस मामले में सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। इस ट्रेड डील के बाद भारत के सैक्सेश में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी ट्रेड डील को लेकर लिखित में कोई प्रावधान नहीं आया। इस डील के लिखित बिंदुओं को आने के बाद वास्तविक लाभ का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि जो टैक्स अब 50 प्रतिशत व 25 प्रतिशत होता था, वह अब 18 फीसदी पर आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत आज एक उभरती ताकत है, वैश्विक स्तर पर इस बात को दुनिया के देश मानने लगे है। कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद की कार्रवाई में दखल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि देश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में देश के चुनिंदा लोगों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद से बेहतर भाईचारा ग्राम पंचायतों में है। इस मौके पर गांव शिमली के सरपंच प्रहलाद व गांव रोहणात निवासी सुरेंद्र ने बताया कि सांसद द्वारा जो ट्रैक्टर उन्हे गांव की साफ-सफाई के लिए उपलब्ध करवाए गए है, इससे गांव की स्वच्छता बढ़ेगी तथा गांव के अन्य विकास कार्यो के लिए भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय: "माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास" थीम पर आज राज्यव्यापी पेरेंट वर्कशॉप

07 Feb 2026

अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

07 Feb 2026

Bihar News: एक घंटे में उलट गई लुटेरों की चाल! पिकअप लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

07 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सूर्य-चन्द्र और मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

07 Feb 2026

Bihar News: 'बम सेट कर दिया है, पेमेंट कर दो', व्यवसायी को धमकी भरा कॉल, पुलिस जांच में जुटी

07 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में ट्राला–बाइक भिड़ंत, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

07 Feb 2026

औरैया: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

07 Feb 2026
विज्ञापन

Haridwar: एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर हरिद्वार में कल चलेगा स्वच्छता का महा अभियान, सीएम और राज्यपाल ने भी की अपील

06 Feb 2026

Rudraprayag: डीएम बोले- केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज

06 Feb 2026

Rudraprayag: तिलवाड़ा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक बीते 15 दिन से एनएच पर खड़े

06 Feb 2026

Tharali: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर बने तालाब की नाली बनाकर की निकासी

06 Feb 2026

Indore News: खजराना मंदिर से नहीं मिल रही निःशुल्क दवाइयां, बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई

06 Feb 2026

Tehri: कीर्तिनगर पुलिस ने एनएसएस कैंप चौरास में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया

06 Feb 2026

Haridwar: हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

06 Feb 2026

Indore Water Tragedy: जर्जर लाइनों से गंदा और पीने का नर्मदा जल आपस में मिल रहा

06 Feb 2026

Tharali: एसएचजी की महिलाओं को गैर कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने के लिए दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

06 Feb 2026

VIDEO: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था

06 Feb 2026

VIDEO: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल

06 Feb 2026

38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित

06 Feb 2026

Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का

06 Feb 2026

यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, 2027 में तीसरी बार बनाएंगे सरकार: ब्रजेश पाठक

06 Feb 2026

Burhanpur News: ढोल उठाने पर खून-खराबा! लालबाग रेलवे स्टेशन पर मजदूरों में चाकूबाजी, एक गंभीर घायल

06 Feb 2026

Khandwa News: घर से भागकर लव मैरिज के बाद ओंकारेश्वर पहुंचे प्रेमी जोड़े पर चाकू से हमला, तीन लोग हुए घायल

06 Feb 2026

Video: रायबरेली में जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ बदमाशों ने की लूट

06 Feb 2026

Video: नीलकंठ महादेव मंदिर में श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा की ओर से आयोजित भंडारे में साधु संतों को खिलाया गया प्रसाद

06 Feb 2026

Video: रायबरेली में घर का ताला तोड़ 3.50 लाख की नकदी व जेवर किए पार

06 Feb 2026

Video: थार से लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के आरोप में सात गिरफ्तार

06 Feb 2026

Alwar News: अलवर में पेड़ काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की किसान की हत्या

06 Feb 2026

Narmadapuram News: चिल्लौद में पुजारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

06 Feb 2026

मुकेरियां में धार्मिक झगड़े के बाद हाईवे जाम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed