{"_id":"699306f4632971af900dbdc1","slug":"video-police-pathshala-in-bhiwani-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अमर उजाला फाउंडेशन के तहत पुलिस पाठशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अमर उजाला फाउंडेशन के तहत पुलिस पाठशाला का आयोजन
नशा युवाओं में बढ़ रही ऐसी बीमारी जो शहर से लेकर गांव तक फैल चुकी है। सजगता ही बचाव का रास्ता है। युवा अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगों की बातों में आकर नशे का शिकार हो रहे हैं। नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए। पुलिस नशा बेचने व करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। यह बात भिवानी के डीएसपी अनूप सिंह ने सोमवार को गांव आसलवास दुबिया के सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कही। डीएसपी अनूप सिंह ने कहा कि आपके आसपास अगर कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी अनूप ने कहा कि किसी भी माध्यम (इंटरनेट व मोबाइल) से दिए हुए लालच में न आएं और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें। इससे अपराधी आसानी से ठगी का शिकार बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।