{"_id":"688b5793ccb7dc55ef0eaaa1","slug":"video-sho-took-the-students-stranded-due-to-waterlogging-to-the-examination-center-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और एमडीडी ऑफ इंडिया टीम द्वारा रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 30 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य मानव तस्करी के शिकार लोगों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सहायता प्रदान करना और समाज को इस संगीन अपराध के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष की थीम रही "मानव तस्करी एक सख्त अपराध है, दुरुपयोग का अंत करें" जो आम जन में चेतना जागृत करने और तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। इस अभियान में रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, कुलियों, वेंडरों और अन्य लोगों को मानव तस्करी की पहचान, उससे बचाव और सहायता के उपायों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में RPF एसएचओ विनोद कुमार जागड़े, डीएलएसए के पीएलवी प्रदीप, सीडब्ल्यूसी सदस्य उषा रुत्सुगी, परवीन, रेलवे स्टेशन मास्टर, सहायक पुलिस आयुक्त समेत अन्य स्टाफ ने भाग लिया। सभी अधिकारियों ने मिलकर लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया और इसे समाप्त करने की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।