{"_id":"6a32b74fcd163fb76309f86a","slug":"video-the-chief-minister-inaugurated-the-newly-constructed-hangar-at-the-bhiwani-airstrip-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने भिवानी हवाई पट्टी पर नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने भिवानी हवाई पट्टी पर नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन किया।
-
मुमंत्री ने भिवानी हवाई पट्टी पर नवनिर्मित हैंगर, एटीसी भवन, सुरक्षा चौकी एवं कैंटीन का किया उद्घाटन
-भिवानी की इस वीर भूमि पर आकर मन में एक अलग ही उत्साह और हर्ष का हो रहा अनुभव: मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। सिविल एरिशन के क्षेत्र में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है तथा विमानन मानचित्र पर ऊंचाईयां प्रदान कर रहा है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी के गुजरानी हवाई पट्टी पर 31 करोड़ रूपये की लागत से चौ. बंसीलाल सिविल एयरोडम पर नवनिर्मित हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी भवन), सुरक्षा चौकी व कैंटीन के उद्घाटन पर कही। उन्होंने बताया कि भिवानी हवाई पट्टी पर बने इस हैंगर व एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन से हैलीकॉप्टर व जहाजों का यहां से सुरक्षित संचालन किया जा सकेगा। इसके साथ ही जहाजों के रख-रखावों का कार्य भी आसान होगा। उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने बताया कि भिवानी के चौ. बंसीलाल एरोड्रोम पर 120 पॉयलेटों ने ट्रेनिंग पूरी की है। उनको वे शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तेजी से आगे कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, जयपुर व अयोध्या के लिए सीधी हवाई जहाज सेवा शुरू की थी। अब इसे विस्तार रूप देकर हिसार एयरपोर्ट से जम्मू, अहमदाबाद तथा दिल्ली के लिए विमानन सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के विकास के लिए पैसेजेंटर टरमिनल व कारगो टर्मिनल का कार्य तेजी से चालू किया गया है। उसे 2027 तक पूरा कर इसे एक विकसित हवाई अड्डे के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी के हवाई पट्टी पर फलाइट ट्रेनिंग का कार्य आने वाले समय में और भी गति पकड़ेगा तथा बेहतर पायलेट यहां से तैयार होंगे। जिससे हरियाणा व भारत का नाम एविएशन क्षेत्र में मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि विमानन क्षेत्र में अब विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए हिसार को एमआरओ हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे विमानों के मैंटेनेंस, रिपेयर एवं ऑवरहॉल या कहे रख-रखाव व मरम्मत कार्य किया जा सकेगा तथा विमानों को उड़ान भरने के लिए सक्षम बनाने का कार्य इस एमआरओ के माध्यम से होगा। जिससे इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारत में बनकर तैयार होने वाले शत्रुजीत हैलीकॉप्टर की सीट पर बैठकर उसका निरीक्षण किया। इस मौके पर कर्नल रामपाल सुहाग ने बताया कि इन विमानों की एसेबलिंग व कुछ कलपुर्जो का निर्माण अब भारत में ही होगा। एयरफोर्स, आईटीबीपी सहित विभिन्न सेनाओं ने 1400 के लगभग इन हैलीकॉप्टरों की मांग उनसे की है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।