{"_id":"6a32679cd79016e1fc0a302d","slug":"video-beauty-parlour-training-concludes-certificates-distributed-to-participants-rudraprayag-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरसेटी के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसेटी के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे
Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:53 PM IST
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की बेहतर संभावनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर आरती पाल ने प्रतिभागियों को फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग और ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जबकि प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन और विपणन संबंधी विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसबीआई एडीबी के शाखा प्रबंधक शुभम पटेल ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।