{"_id":"6a3fc7cc5133f8c85106cad9","slug":"chanaut-water-dispute-government-says-water-will-be-supplied-through-a-separate-pipeline-there-is-no-justifi-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत जल विवाद: सरकार बोली- अलग पाइपलाइन से मिलेगा पानी, धरने का औचित्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत जल विवाद: सरकार बोली- अलग पाइपलाइन से मिलेगा पानी, धरने का औचित्य नहीं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 27 Jun 2026 06:24 PM IST
Link Copied
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे विवाद में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक विनोद भयाना ने स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सीएम से मुलाकात के दौरान कमेटी के अधिकांश सदस्य सीएम के आश्वासन से संतुष्ट थे। लेकिन फिर टी-कनेक्शन से ही पानी लेने की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम ने चानौत को अलग पाइपलाइन से पानी देने का प्रस्ताव दिया गया है। मंत्री ने कहा कि धरना समाप्त करने के लिए हमारी ड्यूटी लगाई थी, लेकिन हमें पता लगा है कि ग्रामीण टी की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने गांव में जाकर ग्रामीणों को बहकाया है, जिसके कारण वे अपने पहले के निर्णय से पलट गए। उन्होंने ग्रामीणों से किसी के बहकावे में न आने और उन्हें पानी पूरा मिलेगा। हांसी में पानी आने से पहले गांव को पानी मिलेगा। जिससे पानी का मुद्दा ही खत्म हो जाता है। सीएम ने विकास कार्यों के भी आश्वासन दिया। जब सरकार ने सारी मांग मान ली है तो अब धरने का कोई औचित्य नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।