{"_id":"6a34fd3fd3dd17ab200ff468","slug":"chanaut-water-movement-administration-appeals-for-35-day-sit-in-and-hunger-strike-sp-issues-warning-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत जल आंदोलन: 35 दिन के धरने और आमरण अनशन पर प्रशासन की अपील, एसपी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत जल आंदोलन: 35 दिन के धरने और आमरण अनशन पर प्रशासन की अपील, एसपी ने दी चेतावनी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 PM IST
Link Copied
गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर 35 दिन से चल रहे धरने और 10 दिन से चल रहे आमरण अनशन के बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीणों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। हांसी के जिला उपायुक्त राहुल नरवाल व हांसी एसपी विनोद कुमार ने अलग अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशासन ने एक बार फिर ग्रामीणों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने और आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। पांच बुजुर्ग ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि हांसी शहर के लिए जा रही पेयजल पाइपलाइन से ही गांव को पानी उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अलग व्यवस्था नहीं, बल्कि शहरी लाइन से नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।