{"_id":"6a33ba45cc2fd3909702f8f9","slug":"video-aggrieved-hpsc-candidates-have-started-a-fast-unto-death-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचपीएससी के पीड़ित अभ्यार्थियों ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीएससी के पीड़ित अभ्यार्थियों ने शुरू किया आमरण अनशन
सरकार की वायदाखिलाफी से नाराज एचपीएससी के पीड़ित अभ्यार्थियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 20 के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास की तरफ से महेंद्र सैनी ने आश्वासन दिया था कि वो आयोग चेयरमैन और अभ्यार्थियों की एक संयुक्त मीटिंग बुलायेंगे, जिसमें समाधान पर चर्चा की जाएगी। लेकिन लगभग एक महीना होने के बाद तक भी मुख्यमंत्री आवास की तरफ से कोई पहलकदमी बातचीत की नहीं की गई जिससे परेशान होकर अभ्यार्थियों को यह कदम उठाना पड़ा। ओबीसी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर द्वारा अभ्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर अनशन की शुरुआत की गई।
अभ्यार्थियों की मांगे...
35 % का क्राइटेरिया हटाकर दोगुना को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए।
कैटेगरी सर्टिफिकेट के नाम पर बाहर निकाले गए अभ्यार्थियों को ज्वाइनिंग दी जाए।
सामान्य सीटों पर हरियाणा वासियों के लिए 90% का कोटा फिक्स किया जाए।
आमरण अनशन पर पल्लवी, शुमन चौहान, रमनदीप कौर हैं। तीनों अभ्यार्थियों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार को ज्वाइनिंग देनी ही होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।