{"_id":"697246c5eac88d04c20816d7","slug":"video-surya-namaskar-program-will-be-held-in-haryana-legislative-assembly-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा में होगा राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा में होगा राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा में राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। कई विद्यार्थियों ने योगासनों का प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा- हर घर में योग हो, हर घर में योगशाला हो, हर घर में संस्कार हो और हर घर में संस्कारशाला हो, तभी हम सभी मिलकर भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को सशक्त बनाती है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। वहीं, बच्चों को संस्कारवान बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगली पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान राष्ट्रनायकों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिनके विचारों से राष्ट्र निर्माण की दिशा मिलती है। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। योग को प्रदेश के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक संतुलन विकसित हो सके। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के तनाव को कम करने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ लागू किया गया है। योग का यह विशेष अभियान आगामी 30 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा। अब तक सूर्य नमस्कार की वेबसाइट पर 13 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के सलाहकार रामनारायण यादव, मीडिया अधिकारी दिनेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।