{"_id":"67433caca4c0fc9c4f063607","slug":"video-acharya-krishna-said-in-charkhi-dadri-bhagwat-is-the-ultimate-truth-of-life","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में आचार्य कृष्ण बोले- जीवन का परम सत्य है भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी में आचार्य कृष्ण बोले- जीवन का परम सत्य है भागवत
चरखी दादरी शहर के गीता भवन में रविवार को भागवत कथा आयोजित की गई। इसमें आचार्य कृष्ण रेनू ने भागवत का महत्व और उत्पत्ति बताई। उन्होंने कहा कि जीवन का सत्य ही भागवत है।
जिस प्रकार एक घड़ा बनाने के लिए मिट्टी आधार बनती है। उसी प्रकार भागवत व जीवन का आधार सत्य है। हर चीज का आधार होता है। इसके बिना किसी की रचना नहीं होती। संसार बनाने वाला सत्य है, लेकिन सांसारिक सुख व आकर्षण असत्य हैं। हमारे अपने विचार ही हमें दुखी करते हैं। भगवान ने संसार बनाया है और इसमें सत्य धर्म को स्थापित किया। आज लोग असत्य की उपासना करते हैं। इसके कारण उनके मन में विभिन्न प्रकार विचार व लालसा आती हैं। इसके कारण मन दुखी रहता है। अगर आंख खोलकर एक बार भी सत्य को पहचान लिया तो सभी दुख दूर होंगे और जीवन भी सरल बन जाएगा। इसलिए भागवत का अर्थ व महत्व भी जीवन के सत्य से रुबरु कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।