{"_id":"6742e01c5b0ae6d4930516c6","slug":"video-palsa-ka-pathashal-ma-bl-esapa-sakaratamaka-karaya-ma-kara-itaranata-ka-parayaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस की पाठशाला में बोले एसपी- सकारात्मक कार्यों में करें इंटरनेट का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस की पाठशाला में बोले एसपी- सकारात्मक कार्यों में करें इंटरनेट का प्रयोग
बलरामपुर में अमर उजाला फाउंडेशन ने शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में इस बार महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन के साथ ही कॅरिअर को लेकर भी जानकारी दी गई। हरेक मुद्दे पर अधिकारियों ने खुलकर अपनी बात कही। कहा कि आज के दौर में हर कोई इंटरनेट से जुड़ा है, ऐसे में इसका उपयोग सकारात्मक कार्य में करें।
कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल जवाब कर जानकारियां हासिल की। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य आसिम रूमी, समन्वयक राजेश जायसवाल, लईक अंसारी, रिजवाना सिद्दीकी, आफाक हुसैन, अमित कुमार, जया मिश्रा, संजय सिंह तोमर, मनमोहन ओझा सहित अन्य ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि पुलिस की पाठशाला का मतलब है कि आप जो चीजें यहां से सीखें, उसे जाकर अपने घर पर परिजनों को बताएं। इससे काफी कुछ बदलाव आएगा। सामाजिक गतिविधियों में परिवर्तन होगा। कहा कि अगर किसी चीज में आप बदलाव चाहते हैं तो खुद में भी उसके अनुरूप चेंज लाना होगा। जब आप बदलाव का हिस्सा बनते हैं तो समाज का भी साथ मिलता है। ज्ञान से ही किसी क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। कहा कि पुलिस से अपनी बात खुलकर कहें, हम आपके साथ हैं। समस्या का त्वरित निराकरण होगा। हर आदमी अपने आप में पुलिस है, ऐसे में वह खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान करें। अन्याय को सहना भी गलत है। ऐसे में अगर कोई प्रताड़ित करता है तो तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दें। एसपी ने कहा कि सबसे ज्यादा अस्वाभाविक मौतें सड़क हादसे के कारण होती है, ऐसे में खुद यातायात नियमों का पालन करें और अन्य को भी प्रेरित करें। आज इंटरनेट से हर कोई जुड़ा है, ऐसे में इसका प्रयोग पाजिटिव कार्य में सकारात्मक सोच के साथ करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।