{"_id":"6742e02f983401b10b04cf05","slug":"video-thanaya-ma-thasha-ka-chhava-kharab-kara-raha-sharavasata-ka-bhakhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुनिया में देश की छवि खराब कर रहे श्रावस्ती के भिखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुनिया में देश की छवि खराब कर रहे श्रावस्ती के भिखारी
बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा आने वाले पर्यटकों के सामने भिखारी देश और जिले की छवि खराब कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त राशन और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। इसके बाद भी बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग भीख मांग रहे हैं। जो पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों का पीछा करते रहते है। इन भिखारियों में बच्चे और बच्चों को गोद में लिए महिला और वृद्ध भी शामिल रहते है। ऐसा नजारा तपोस्थली के कच्ची कुट्टी, ओड़ाझार में देखा जा रहा है। जहां भिखारी जेतवन गेट, लंका मंदिर के सामने और प्लैटिनम होटल और रेजिडेंसी होटल के सामने प्रमुख स्थानों पर अपना डेरा जमाए रहते है। जो विदेशी पर्यटकों को भीख के लिए काफी परेशान भी करते हैं। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन सहित तपोस्थली में तैनात सुरक्षा कर्मी मौन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।