{"_id":"685d11e37ddfc4bb4803fbee","slug":"video-bdpo-in-dadri-refused-to-give-the-keys-of-the-room-angry-mla-threw-out-the-staff-and-locked-the-office-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में बीडीपीओ ने कमरे की चाबी देने से किया इंकार, खफा विधायक ने स्टाफ को बाहर निकाल कार्यालय को जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में बीडीपीओ ने कमरे की चाबी देने से किया इंकार, खफा विधायक ने स्टाफ को बाहर निकाल कार्यालय को जड़ा ताला
बाढड़ा पंचायत विभाग कार्यालय में वीरवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के सरपंच एसोसिएशन प्रधान कक्ष की चाबी देने से इंकार करने पर भाजपा विधायक उमेद पातुवास खफा हो गए और उन्होंने स्टाफ को बाहर निकालकर कार्यालय को ताला जड़ दिया। करीब ढाई बजे तक भी विधायक सरपंचों के साथ धरने पर डटे हुए हैं।
हुआ यूं कि वीरवार दोपहर करीब एक बजे बाढड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे।वहां पहुंचकर उन्होंने एसईपीओ से सरपंच एसोसिएशन प्रधान कक्ष की चाबी मांगी। एसईपीओ ने चाबी न होने की बात कही। इसके बाद विधायक ने बीडीपीओ को कॉल की और चाबी देने की बात कही। विधायक के अनुसार, बीडीपीओ ने चाबी देने से इंकार कर दिया।
वहीं, पंचायत विभाग के अधिकारियों के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की और उनका पारा हाई हो गया। इसके बाद विधायक ने कहा कि अगर मुझे यहां बैठने के लिए चाबी नहीं दी जा रही तो फिर कर्मचारियों को भी यहां नहीं बैठने दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने स्टाफ को बाहर निकाला ओर कार्यालय को ताल जड़कर गेट के पास ही धरना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।