{"_id":"67f8e7068583cc805f0d26b7","slug":"video-farmers-in-dadri-accused-electricity-department-employees-and-police-of-assault-met-sdo-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में किसानों ने बिजली विभाग कर्मचारी व पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, एसडीओ से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में किसानों ने बिजली विभाग कर्मचारी व पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, एसडीओ से की मुलाकात
झोझूकलां बिजली सब स्टेशन में बुधवार रात हुई हाथापाई में शुक्रवार को किसान शहर स्थित बिजली विभाग कार्यालय में पहुंचे। यहां पर किसान संगठन प्रधान जगबीर घसोला ने किसानों की अगुवाई की और अर्ध शहर एसडीओ राकेश कुमार से मुलाकात की।
बता दें कि झोझूकलां बिजली विभाग कार्यालय में हुई मारपीट मामले में किसानों ने विभाग कर्मचारियों व पुलिस पर पहले हाथापाई करने आरोप लगाए। उनका कहना है कि गांव मैहड़ा में दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी और इसके कारण किसान रात भर बिजली के इंतजार में जाग रहे थे।
विभाग को उन्होंने अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ तो वे एकत्र होकर बिजली विभाग कार्यालय में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने बातचीत की तो उन्होंने काई जवाब नहीं दिया और एसडीओ से बात करने के लिए कहा।
इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर लिया। समाधान न होने पर उन्होंने बाहर कुर्सियों पर बैठकर धरना देने का निर्णय लिया। बाद में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिसकर्मियों ने वहां आकर मारपीट की।
कहा कि किसानों ने पहले मारपीट नहीं की और न गाड़ी के शीशे तोड़े। पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उनको थाने ले जाकर मारपीट की गई। उनका आरोप है पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज किया है और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एमएसपी गारंटी मोर्चा संगठन पदाधिकारी जगबीर घसोला ने बताया कि एसडीओ के साथ बैठक हुई है और उन्होंने मामले में संज्ञान लेने व समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।