{"_id":"685be80693230647780f9639","slug":"video-inspection-of-water-tanks-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने वाटर टैंकों का किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने वाटर टैंकों का किया निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहनलाल व जिला सलाहकार राजू ने आज बुधवार को चरखी दादरी के चंपापुरी स्थित जलघर के वाटर टैंकों का औचक निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता सोहनलाल व जिला सलाहकार राजू व खंड संयोजक दारा सिंह ने जलघर में भंडारण स्थिति जांची और आपूर्ति के लिए फिल्टर मीडिया भी जांचा।
खंड संयोजक दारा सिंह ने बताया कि चरखी दादरी शहर में पानी स्टोरेज के लिए 3 स्थानों पर वाटर टैंकों का निर्माण किया गया है ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप जारी रहे। ग्रामीण क्षेत्र में भी जहां पानी स्टोरेज की जरूरत है वहां टैंकों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी पेयजल समस्या ना हो। विभाग के निर्देशानुसार समय पर जलघरों का औचक निरीक्षण भी किया जाता है ताकि पेयजल आपूर्ति में कोई भी समस्या ना हो। सरकार के निर्देशानुसार जल संरक्षण को लेकर भी जागरुकता अभियान जिले में चलाया जा रहा है और लोगों को पानी का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी पानी को व्यर्थ में ना बहाने और सभी नलों पर टूटी लगाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।