Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Labourer dies after falling into a canal in Charkhi-Dadri, action for accidental death taken on the statement of cousin
{"_id":"6889e7a4f92560c883073f60","slug":"video-labourer-dies-after-falling-into-a-canal-in-charkhi-dadri-action-for-accidental-death-taken-on-the-statement-of-cousin-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में श्रमिक की नहर में गिरने से मौत, चचेरे भाई के बयान पर की इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में श्रमिक की नहर में गिरने से मौत, चचेरे भाई के बयान पर की इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
सुबह घर से घूमने के लिए निकला ढाणी फोगाट निवासी श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूब गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से सुरेश 42 का शव नहर से निकाला जा सका। दादरी सदर थाना पुलिस ने उसके चचेरे भाई नरेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस को दिए बयान में नरेश ने बताया कि सुरेश उसका चचेरा भाई था। वो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वो घर से घूमने का नाम लेकर निकला था। करीब छह बजे वो बधवाना नहर में गिर गया। उसे गिरते हुए खेत में काम कर रहे किसानों ने देख लिया।
इसके तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सिंचाई विभाग को सूचित कर माइनर में पानी बंद करवा दिया। इसके बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया और उनकी मदद से दो घंटे बाद सुरेश का शव नहर से बाहर निकाला जा सका। सुरेश का शव करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया।
नहर में डूबने से ढाणी फोगाट निवासी सुरेश की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। -विनोद कुमार, जांच अधिकारी एवं एएसआई, दादरी सदर थाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।