{"_id":"6795c5e776372183470e4fa7","slug":"video-minister-rajesh-nagar-hoisted-the-flag-on-republic-day-in-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में गणतंत्र दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में गणतंत्र दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने किया ध्वजारोहण
चरखी-दादरी स्थित नई अनाज मंडी परिसर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की और समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम की शुूरुआत शहर के रोजगार्डन से की गई। सबसे पहले अतिथि राजेश नागर, डीसी मुनीश शर्मा, एसपी अर्श वर्मा व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां पर मंत्री राजेश नागर ने राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोहण किया।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे वीर शहीदों और डॉ. भीमराव आंबेडकर की देन है। उनके कारण ही आज हम ये दिवस मना रहे हैं। साथ ही सभी भारतीय संविधान की जानकारी दी। बाद में परेड शुरू की गई। मंत्री राजेश नागर ने परेड निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा विभाग, खेल विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।