{"_id":"67a4c1843f277111e00e7bc9","slug":"video-nathashaka-ka-saval-ka-faraka-ma-uljha-asapatal-satafa-kakashha-ma-mal-khamaya-para-lgaii-ltaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निदेशक के सवालों की फिरकी में उलझा अस्पताल स्टाफ, कक्षों में मिलीं खामियों पर लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निदेशक के सवालों की फिरकी में उलझा अस्पताल स्टाफ, कक्षों में मिलीं खामियों पर लगाई लताड़
एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने वीरवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ से उन्होंने सवाल पूछे तो वो बगले झांकने लगे। इतना ही नहीं अस्पताल के विभिन्न कक्षों की व्यवस्थाओं में निदेशक को खामियां मिलीं और इन्हें लेकर उन्होंने स्टाफ को लताड़ लगाई। खास बात यह है कि निदेशक ने अगले सप्ताह से दादरी नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के निर्देश दे दिए। डॉ. विरेंद्र यादव दोपहर बाद 3:20 पर नागरिक अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एसएमओ कक्ष के समीप निरीक्षण शुरू किया। एसएमओ कार्यालय के साथ लगते कक्ष में ए-चार आकार के पेज पर सूचना चस्पा मिली। यह खामी निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने पकड़ ली और ऐसा न करने के निर्देश दिए। इसके बाद निदेशक फार्मेसी सेंट्रल स्टोर पहुंचे और वहां बिजली की ओपन फिटिंग मिली। उन्होंने तत्काल शॉर्ट-सर्किट का हवाला देते फिटिंग अंडरग्राउंड कराने का आदेश दिया। इसके बाद निदेशक ने नागरिक अस्पताल में लगे लाउडस्पीकर की जांच की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।