{"_id":"69b6b331c0b696ab8b099048","slug":"video-organizing-various-sports-in-the-temple-premises-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: कादमा के सेढ़ माता मंदिर परिसर में विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: कादमा के सेढ़ माता मंदिर परिसर में विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन
गांव कादमा स्थित सेढ़ माता मंदिर परिसर में वार्षिक मेले के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में आसपास के गांवों के खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा और लोगों ने खेलों का भरपूर आनंद लिया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ और बुजुर्गों की दौड़ शामिल रही। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में जींद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कादमा की टीम द्वितीय और कान्हड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिला मटका दौड़ में प्रमिला ने पहला स्थान प्राप्त किया। मिलो हंसावास ने दूसरा और सुनीता कादमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए भी विशेष दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौड़ में कृष्ण जींद ने प्रथम, गिरधारी कोटपूतली ने द्वितीय और सतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन होने से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।