{"_id":"69b660ac44505287d0002462","slug":"video-national-chamber-election-results-released-manoj-bansal-becomes-president-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंबर चुनाव: मनोज बंसल बने अध्यक्ष, कांटे की टक्कर में मनोज गुप्ता को हराया; 19 वोटों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंबर चुनाव: मनोज बंसल बने अध्यक्ष, कांटे की टक्कर में मनोज गुप्ता को हराया; 19 वोटों से दी शिकस्त
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में मनोज कुमार बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार गुप्ता को मात्र 19 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया। चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 1097 वोट पड़े। इनमें से मनोज बंसल को 558 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार गुप्ता 539 वोटों पर सिमट गए। सुबह 10:30 बजे से भारी उत्साह और गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चला। शाम 4:00 बजे मतगणना शुरू हुई और करीब 7:00 बजे परिणाम घोषित किए गए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग (670 मत) और नीतेश अग्रवाल (665 मत) ने दूसरी बार बाजी मारी है। वहीं, तीसरे दावेदार गिरीश चंद गोयल को 367 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय मित्तल ने 623 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सतीश अग्रवाल (472 मत) को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।