{"_id":"69b660be13cc949e410c9ea2","slug":"video-consumers-face-difficulties-booking-lpg-cylinders-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में रोज 20 हजार गैस सिलिंडर की खपत, डेढ़ लाख कर रहे फोन...सर्वर हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में रोज 20 हजार गैस सिलिंडर की खपत, डेढ़ लाख कर रहे फोन...सर्वर हुआ ठप
खाड़ी देशों में युद्ध से एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है। ऐसे में लोग सर्वर पर बार-बार बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं। हालत ये है कि रोजाना शहर में 20 हजार घरेलू सिलिंडरों की खपत थी। अब बुकिंग के लिए डेढ़ लाख से अधिक कॉल आ रहे हैं। इससे सर्वर ठप है। बुकिंग नहीं होने से लोग एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में सामान्य दिनों में रोजाना 20 हजार सिलिंडर की खपत है। औसतन एक दिन में इतने ही कॉल बुकिंग के लिए आते हैं। खाड़ी देश में युद्ध के बाद तेजी से बुकिंग के लिए फोन करने लगे। अब औसतन रोजाना 1.50 लाख से अधिक फोन आ रहे हैं। इससे सर्वर पर अधिक दबाव पड़ने से दिक्कत आ रही है। लोग बुकिंग के लिए बार-बार फोन कर रहे हैं। सर्वर ठप होने से बुकिंग नहीं हो पाने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग गैस एजेंसी के कार्यालय पर रोजाना चक्कर काट रहे हैं। इससे भीड़ जमा हो रही है। धक्कामुक्की भी हो रही है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही सिलिंडर मिलेगा। ऐसे में कार्यालय जाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।