Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
VIDEO : Rohtak railway gate remained closed for five and a half hours in Charkhi Dadri, drivers had to cover extra distance
{"_id":"67433ae3156a1411f706dca3","slug":"video-rohtak-railway-gate-remained-closed-for-five-and-a-half-hours-in-charkhi-dadri-drivers-had-to-cover-extra-distance","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में साढ़े पांच घंटे बंद रही रोहतक रेलवे फाटक, वाहन चालको को तय करनी पड़ी अतिरिक्त दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी में साढ़े पांच घंटे बंद रही रोहतक रेलवे फाटक, वाहन चालको को तय करनी पड़ी अतिरिक्त दूरी
चरखी दादरी में चैकरेल कार्य के चलते रविवार को शहर का रोहतक फाटक साढ़े पांच घंटे बंद रहा। इसके चलते वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय कर शहर में प्रवेश करना पड़ा। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने से चालकों ने परेशानी झेली और कुछ तो फाटक तक पहुंचने के बाद अपने वाहन वापस मोड़कर ले गए। दोपहर 2:35 पर वाहनों के लिए फाटक खोला गया।
बता दें कि रेलवे की ओर से रविवार को रोहतक रोड पर बनी फाटक नंबर 35 पर रेल पटरी के साथ सुरक्षा के लिए बनाए गए चैकरेल की जांच की गई। इस कार्य के चलते सुबह 9 बजे फाटक बंद किया गया और इसके साथ ही यहां से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। दोपहर 2:35 बजे तक फाटक बंद रखा गया और इस समय अवधि में यहां से कोई वाहन नहीं गुजर सका।
दरअसल, रोहतक रोड शहर का सबसे व्यस्तम रोड है। इस मार्ग से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। रविवार को साढ़े पाचं घंटे तक फाटक बंद रहने से इन वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने से शहर से जुड़ाव कट गया और चालकों को अपने वाहन रावलधी-भिवानी और ढाणी फाटक ओवरब्रिज से निकालने पड़े। दोनों तरफ से शहर में प्रवेश करने पर उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वहीं, फाुटक बंद की सूचना से अनजान चालक तो अपने वाहन रोहतक फाटक ले गए और फिर वापस गाड़ी मोड़कर रावलधी चौक पहुंचे।
- भारी वाहनो के गुजरने से खिसक जाती चैकरेल की दूरी
रेलवे फाटक पर यातायात के लिए बनाई सड़क से के बीच बनी रेल लाइन के साथ सुरक्षा के लिए चैकरेल बनाया जाता है। रेल लाइन से चैकरेल की दूरी 51 से 57 एमएम होती है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार चैकरेल मानकों पर खरे नहीं मिलते। इसके कारण माह में एक बार लेवल की जांच की जाती है।
वर्सन:
रोहतक रोड रेलवे फाटक संख्या 35 पर चैकरेल की जांच के लिए वाहनों का अवागमन बंद रखा गया था। कार्य पूरा होने के बाद हमने दोपहर 2:35 बजे वाहन चालकों के लिए फाटक खोल दिया गया है।
अरुण कुमार, पीडब्ल्यूआई, रेलवे विभाग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।