{"_id":"69ce7cadfc32388307068dbb","slug":"video-103-teachers-will-mark-30000-class-10-answer-sheets-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कक्षा दसवीं की 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की 103 शिक्षक करेंगे मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कक्षा दसवीं की 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की 103 शिक्षक करेंगे मार्किंग
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की उत्तरपुस्तिकाओ की मार्किंग वीरवार से जिला मुख्यालय पर बनाए गए बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के केंद्र पर शुरू हो गई। कक्षा दसवीं की 30 हजार उत्तरपुस्तिकाओं की मार्किंग जिले में होगी। पहले दिन शिक्षकों को 15-15 और इसके बाद रोजाना 30 उतरपुस्तिकाओं की चेकिंग करनी है। इस काम में 103 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। इसके अलावा मार्किंग हेड, मार्किंग सहायक और सीए शामिल है।
कक्षा बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं की मार्किंग के लिए पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया है। यहां पर करीब 26400 उत्तरपुस्तिकाओं की मार्किंग शुक्रवार से शुरू होनी है। कक्षा दसवीं की उत्तरपुस्तिकाओं की मार्किंग का काम 2 अप्रैल से 22 और कक्षा बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाएं की मार्किंग 3 अप्रैल से 24 अप्रैल तक की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।