{"_id":"68bff15483b0b81b140a8284","slug":"video-electricity-department-je-caught-taking-bribe-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एसीबी ने की कार्रवाई
एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार दोपहर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई धर्मवीर सिंह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। जेई पर बीजेपी नेता एवं बिजली निगम के ठेकेदार भवानी सिंह से बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।
बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को 34 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद बिजली निगम कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति हो गई।
बीजेपी के किसान मोर्चा का पूर्व प्रदेश सचिव भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदारी का काम करता है। उसने बिजली निगम में कार्यरत जेई धर्मवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि धर्मवीर सिंह ने बिजली लाइन खींचने के कार्य का बिल पास करने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत भवानी सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। टीम ने मंगलवार दोपहर को जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।