Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Electricity employees in Tohana, Fatehabad, stated that they would go on strike in two months if their demands were not met
{"_id":"6a7adae2d94e45afe50388e6","slug":"video-electricity-employees-in-tohana-fatehabad-stated-that-they-would-go-on-strike-in-two-months-if-their-demands-were-not-met-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मचारी बोले मांगे न मानी तो दो माह बाद करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मचारी बोले मांगे न मानी तो दो माह बाद करेंगे हड़ताल
बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार ने कहा कि सांझा मोर्चा के बैनर तले 11, 12 और 13 तारीख को प्रस्तावित 3 दिन की हड़ताल को सरकार ने 2 महीने के लिए स्थगित कर दिया है।
मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद राजकुमार ने बताया कि हमारी मुख्य मांगें स्मार्ट मीटर, पैरेलल सिस्टम और एग्रो डिस्कॉम से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही उपभोक्ताओं के बिल समय पर नहीं भरे जा रहे, इसके बावजूद सरकार जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रही है। पुराने खंभों के ऊपर ही प्राइवेट पैनल लगाकर सप्लाई दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को दिक्कत हो रही है।
तीसरी बड़ी मांग एग्रो डिस्कॉम को लेकर है। अभी किसानों को सिर्फ 8 घंटे ही कृषि आपूर्ति मिल रही है, जबकि सरकार एग्रो डिस्कॉम के नाम पर 5वां दिन मनाने की तैयारी कर रही है।
राजकुमार ने बताया कि हड़ताल को किसानों, छात्रों, पंचायतों, सरपंचों, मेंबरों, जिला परिषद सदस्यों के अलावा रोडवेज, पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका कर्मचारियों का भी समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि अगर 2 महीने में सरकार ने मांगे नहीं मानी तो सभी 4 संगठन मिलकर पूर्ण हड़ताल करेंगे। यूनियन ने समर्थन देने वाले सभी संगठनों और पंचायतों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।