Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers outraged over the lack of smooth paddy procurement staged a protest outside the market committee office.
{"_id":"6ac6261a869fdcbde8018c3b","slug":"video-farmers-outraged-over-the-lack-of-smooth-paddy-procurement-staged-a-protest-outside-the-market-committee-office-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीद सुचारु न होने पर भड़के किसान, मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद सुचारु न होने पर भड़के किसान, मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना
रतिया। अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारु रूप से न होने के आरोप लगाते हुए बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कथित मिलीभगत से व्यापारियों द्वारा किसानों से कम दामों पर धान खरीदा जा रहा है।
धरने के दौरान किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह, जग्गी चहल, ओम प्रकाश सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि रतिया क्षेत्र में स्थानीय किसानों की धान की कटाई अभी करीब एक सप्ताह बाद शुरू होनी है, जबकि अनाज मंडी पहले ही धान से भरी पड़ी है। किसानों का आरोप है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से धान रतिया मंडी में लाकर किसानों के नाम पर सस्ते दामों में खरीदा जा रहा है।
किसानों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में जाकर हरियाणा में एमएसपी पर धान खरीदने के दावे कर रहे हैं, लेकिन रतिया में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। किसानों के अनुसार मंडी में करीब 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान खरीदा जा रहा है।
सीधी खरीद पर रोक रहेगी : सचिव
मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश चहल ने कहा कि मंडी में धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। किसी भी सेलर मालिक को किसानों से सीधे धान खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही करवाई जा रही है।
धरने की सूचना मिलने पर डीएफएससी कुशलपाल बुरा भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों को उनकी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करते हुए स्थानीय किसानों की धान की फसल की खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की कथित लूट जल्द बंद नहीं हुई और धान की खरीद सुचारु नहीं करवाई गई तो वे मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर तालाबंदी करने के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर जाम लगाने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।