फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   'Viksit Bharat Sankalp Sabha' and 'Seva Jyoti Yatra' held in Fatehabad under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
'Viksit Bharat Sankalp Sabha' and 'Seva Jyoti Yatra' held in Fatehabad under the 'Seva Sankalp Abhiyan'
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेद पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सेवा ज्योति यात्रा डीपीआरसी हॉल से शुरू होकर पंचायत भवन तक पहुंची। यात्रा के दौरान सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर डीसी डॉ. विवेक भारती, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जगदीश जाखड़, नप उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, कंवल चौधरी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी, रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल

07 Oct 2026

सोलन में सुबह से छाई धुंध, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट

07 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में अनाजमंडियों के बिगड़े हालात, समय रहते व्यवस्था नहीं कर पाया प्रशासन अब फूले हाथ-पांव

07 Oct 2026

VIDEO: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में देर रात तक मुस्तैद रही पुलिस

07 Oct 2026

काशी पहुंचे 500 वडनगर यात्री, पंकज चौधरी ने किया स्वागत

07 Oct 2026
विज्ञापन

काशी में 500 सेवा संकल्प यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत

07 Oct 2026

चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ

07 Oct 2026
विज्ञापन

मंडी-पधर हाईवे पर बरसात से उभरे जलस्त्रोतों को मिलेगी राह, 5-6 जगह शुरू हुआ चैनलाइजेशन का काम

07 Oct 2026

संपूर्णानंद में 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

07 Oct 2026

दमोह: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, पुतला दहन पर पुलिस से खींचतान

07 Oct 2026

VIDEO: ट्रक बिजली के खंभों से टकराया, प्रभावित हुई बिजली, बड़ी दुर्घटना बची

07 Oct 2026

VIDEO: संत गाडगे प्रेक्षागृह में अवध संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

07 Oct 2026

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक आवाजाही बहाल, सारी गाड़ के पास अभी बंद

07 Oct 2026

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed