{"_id":"6806001c24b19f62d30d53ae","slug":"video-fatahabtha-ka-gava-brasana-ma-blka-pacayata-ka-canava-2025-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के गांव बरसीन में बालिका पंचायत का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के गांव बरसीन में 22 अप्रैल को बालिका पंचायत का चयन किया जाएगा। सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चुनाव होगा और उसके बाद 2:00 बजे गांव बरसीन को बालिका पंचायत की सरपंच और पंचों का चुनाव हो जाएगा। ग्राम पंचायत की तर्ज पर ही इस पंचायत का गठन किया जा रहा है। सोमवार को जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने बताया कि मंगलवार को बालिका पंचायत का चयन फतेहाबाद के गांव बरसीन में किया जाएगा। यह हरियाणा की पहली बालिका पंचायत होगी। इसका मुख्य कार्य ग्राम पंचायत के साथ मिलकर कार्य करना होगा। इस बालिका पंचायत के कार्य कन्या भ्रूण हत्या के लिए लोगों को जागरूक करना, बेटी बचाओ बेटी पढाओं के लिए जागरूक करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।