सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Drunk youth drives his speeding car over divider, stops after hitting pole in a crowded area

Jalore News: नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ाई, भीड़भाड़ वाले इलाके में खंभे से टकराकर रुकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 09:16 PM IST
Jalore News: Drunk youth drives his speeding car over divider, stops after hitting pole in a crowded area
जालौर शहर में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार को कचहरी परिसर के सामने डिवाइडर पर चढ़ा दिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी अगर उस समय सड़क पर राहगीरों की मौजूदगी होती। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त सड़क अपेक्षाकृत खाली थी।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: 'आपको विश्वास दिलाने आया हूं जल्द आएगा यमुना का पानी', झुंझुनू में बोले CM भजनलाल
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल चौराहे की ओर से एक कार में सवार होकर कुछ युवक तेज गति से आ रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक का नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बावजूद कार कुछ मीटर तक चलती रही और अंत में जाकर एक खंभे से टकराकर रुकी। टक्कर के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में शराब की बोतलें भी मौजूद थीं, जिन्हें टक्कर के बाद युवक बाहर फेंकते नजर आए। कुछ युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
 
पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी कतरोसन के रूप में हुई है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट में शराब के नशे की पुष्टि हुई है। कार को क्रेन की सहायता से हटवाया गया और फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद
 
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शहर के अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में हुआ। जहां कचहरी परिसर, अस्पताल चौराहा और कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। यहां हमेशा लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि आमजन की जान के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन सकती है। फिलहाल पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार में कुल कितने लोग सवार थे और बाकी युवक कहां फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Aligarh Saas Damad Love Story: रात साथ में गुजारी और फिर गायब हो गए सास-दामाद? परिवार ने भी साधी चुप्पी

20 Apr 2025

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिन ने अलीगढ़ में किया प्रदर्शन

20 Apr 2025

Kanpur…नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री के रूट को बारीकी से परखा

20 Apr 2025

अखिलेश यादव बोले : सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में माहिर है भाजपा, प्रोपेगंडा पर चल रही है पूरी सरकार

20 Apr 2025

हरित संगम में पर्यावरण प्रेमियों की जुटान, धरा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प

20 Apr 2025
विज्ञापन

Banswara News: पत्नी के सिर पर सरिया मारकर फरार हुआ पति, मौके पर हुई मौत, भूमि विवाद में बुजुर्ग पर हमला

20 Apr 2025

यातायात पुलिस ने चलाया जांच अभियान

20 Apr 2025
विज्ञापन

लगन शुरू ही दुकानों पर लगी भीड़

20 Apr 2025

देशी प्रोग्राम के तहत खाद बीज दुकानदारों को दिया गया प्रशिक्षण

20 Apr 2025

रामबन में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तीन लोगों की मौत

20 Apr 2025

टी शर्ट देकर युवाओं को व्यायाम व मार्निंग वॉक के लिए किया प्रेरित

20 Apr 2025

लखनऊ में जीपीओ के पास हिंदू समाज पार्टी ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन

20 Apr 2025

रायबरेली में नाली निर्माण के कारण लगने वाले जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

20 Apr 2025

करनाल में 'चाय पर चर्चा' में विधायक जगमोहन आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान

20 Apr 2025

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश, मौसम हुआ ठंडा

20 Apr 2025

इटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग के लिए हिसार के लुवास में विद्यार्थियों का धरना जारी

20 Apr 2025

Solan: नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

20 Apr 2025

अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी छप्पर जलकर खाक

20 Apr 2025

CM Yogi Kanpur Visit Today, पनकी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे योगी, मेट्रो में करेंगे सफर

20 Apr 2025

Mandi: कंपनियों के अवैध निर्माण कार्य को पाड़छू से बरोटी तक किसान सभा के जांच दल ने जांचा

20 Apr 2025

आजमगढ़ में 25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल

20 Apr 2025

Mandi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा बोले- जन विरोधी फैसलों को छुपाने के लिए झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार

20 Apr 2025

मसूरी-देहरादून मार्ग के गलोगी में हो रहा भूस्खलन, लग रहा जाम, लोग परेशान

20 Apr 2025

Samadhi Samdhan Love Story: सास और दामाद के बाद अब समधी-समधन हुए फरार! लव स्टोरी हुई वायरल

20 Apr 2025

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

20 Apr 2025

राजाजीपुरम भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं समाज सेवा ने आयोजित की काव्य गोष्ठी

20 Apr 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ज्ञान के साथ अर्थव्यवस्था में बज रहा भारत का डंका

20 Apr 2025

Jalore News: भूखंड के रुपयों को लेकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

20 Apr 2025

Sirmaur: खेड़ा मंदिर समिति ने बड़ा चौक में लगाया भंडारा

20 Apr 2025

सोनीपत में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर दमकल विभाग ने निकाला जागरूकता मार्च, मॉक ड्रिल कर दिखाई तत्परता

20 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed