Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Students' protest continues in LUVAAS, Hisar, demanding increase in internship allowance
{"_id":"6804ba281ed97cecdc0efe87","slug":"video-students-protest-continues-in-luvaas-hisar-demanding-increase-in-internship-allowance-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग के लिए हिसार के लुवास में विद्यार्थियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग के लिए हिसार के लुवास में विद्यार्थियों का धरना जारी
इटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के वेटरनरी काॅलेज के विद्यार्थियों का धरना रविवार को 5वें दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों की मानें तो जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। वहीं विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिला और उन्हें अपनी मांग के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि इस मांग के संबंध में वे नवंबर 2024 से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें भी एमबीबीएस व बीडीएस स्टूडेंट की तरह 24310 रुपये भत्ता मिलना चाहिए जबकि उन 17 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि वे वीसी डॉ. नरेश जिंदल, रजिस्ट्रार व डीन तक को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
नवंबर में ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने इस साल मार्च में भी धरना दिया था, जिसके बाद उन्हें एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिलाया था। इसके बाद वह 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले थे और उन्हें फिर से 23 अप्रैल का समय दिया गया है। मगर उन्होंने 15 से धरना शुरू कर दिया और मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।