{"_id":"6803dcc3664de47bfc01900f","slug":"fire-broke-out-in-a-scrap-shop-located-at-dewas-bus-stand-fire-brigade-reached-the-spot-and-controlled-the-fire-dewas-news-c-1-1-noi1389-2853896-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: देवास के बस स्टैंड स्थित भंगार की दुकान में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: देवास के बस स्टैंड स्थित भंगार की दुकान में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 08:26 AM IST
Link Copied
देवास के बस स्टैंड पर स्थित भंगार की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के बीच में स्थित दुकान में आग लगने के बाद में जहां अपरा तफरी मच गई स्थानीय लोग भी आग को बुझाते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। एक ओर जहां स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं नगर निगम की तीन से चार दमकल, सीआईएफ इंडस्ट्री क्षेत्र की फायर ब्रिगेड भी और नगर निगम के टैंकरों द्वारा आग को बुझाया गया।
समय रहते आग पर पाया काबू बड़ा हादसा टला
बस स्टैंड स्थित भंगार दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे कि बड़ा हादसा हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।