सुप्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने अपनी पत्नी कोयल राय के साथ पहुंचे थे। यहां अरिजीत सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल की चौखट पर बैठकर भस्म आरती देखी और उसके साथ ही चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान पत्नी कोयल राय ने भी बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने विधिवत बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। अरिजीत सिंह की महाकालेश्वर के प्रति गहरी आस्था है और उनके इस दौरे को उनकी भक्ति के रूप में देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों की भी खासी भीड़ देखी गई, जो अपने पसंदीदा गायक की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। भस्म आरती के बाद, अरिजीत सिंह ने मंदिर की चौखट से भगवान का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें-
पंचामृत स्नान के बाद महाकाल ने रमाई भस्म, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली बेटे के साथ पहुंचीं दरबार
इंदौर में लाइव शो करने आए थे अरिजीत सिंह
देश के जाने-माने युवा बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का लाइव म्यूजिक कंसर्ट शनिवार रात को इंदौर में आयोजिय किया गया था। यहां अरिजीत की प्रस्तुतियां मंच की बजाय रैंप पर हुई। इस प्रस्तुति के लिए मुंबई की टीम साउंड और म्यूजिक टीम हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम को भी मुंबई से इंदौर लाई थी।
कई बार फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने 2013 में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको 6वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे से नाम था। जनवरी 2016 में फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। इन्हें वर्ष 2018 में रोके न रुके नैना गाने के लिए भी फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड दिया गया है और फ़िल्म राज़ी में ए वतन के लिए 2019 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।