Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore News: Murder plot hatched over money for plot, police revealed it in 48 hours, three accused arrested
{"_id":"680496d6ef725b079806045b","slug":"blind-murder-solved-three-accused-arrested-jalore-news-c-1-1-noi1335-2854190-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore News: भूखंड के रुपयों को लेकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: भूखंड के रुपयों को लेकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 PM IST
जिले के आहोर थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भूखंड के सात लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या की साजिश रची और वारदात के बाद शव को सड़क पर डालकर हादसे का रूप देने की कोशिश की।
17 अप्रैल की सुबह सरहद जोगावा में सड़क किनारे एक बाइक और शव मिलने की सूचना पर आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान भैरूसिंह पुत्र बाबूलाल (उम्र 36 वर्ष), निवासी राजेन्द्र नगर, आहोर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर मृतक के भाई संतोष कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी थी।
एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी नरपतसिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ के आधार पर मामले के तीनों आरोपियों पुराराम पुत्र हेमाराम, लखमाराम पुत्र हेमाराम और नरेन्द्रदास उर्फ नीतु पुत्र बजरंगदास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि भैरूसिंह ने करीब तीन महीने पहले गवलावास क्षेत्र में स्थित एक भूखंड पुराराम को सात लाख रुपये में बेचा था। पुराराम ने केवल दो लाख रुपये अदा किए थे, जबकि शेष पांच लाख रुपये का भुगतान बाकी था। पैसों की यह लेनदेन निपटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पुराराम ने अपने भाई लखमाराम और साथी नरेन्द्रदास के साथ मिलकर भैरूसिंह की हत्या की साजिश रची और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को सड़क पर डालकर इसे मोटर साइकिल दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी अनुसंधान और टीम वर्क के चलते इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई। अब मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।