{"_id":"6804c4dc8bbe6cbada07ae6b","slug":"video-environment-lovers-gather-harit-sangam-resolve-to-make-earth-pollution-free-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरित संगम में पर्यावरण प्रेमियों की जुटान, धरा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित संगम में पर्यावरण प्रेमियों की जुटान, धरा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प
विश्व पृथ्वी दिवस के पूर्व रविवार को सिगरा स्थित नगर निगम शहीद उद्यान में हरित संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों का जुटान हुआ।विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों सहित समाज के सक्रिय कई सामाजिक संस्थाओं, बड़े व्यावसायिक संगठनों ने एक मंच पर आकर पर्यावरण के प्रति एकजुटता दिखायी।धरा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी संकल्पित हुए। पंचतत्वों में प्रधान जल तत्व के संरक्षण समेत अधिक से अधिक पौधारोपण व उनके संरक्षण, जहरीले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निस्तारण की विधि पर सभी ने अनुभव साझा किए।प्रदर्शनी में घरेलू किचन वेस्ट से कंपोस्ट खाद बनाना, मिट्टी के मैजिक बॉल बनाना, प्लास्टिक वेस्ट से ईको ब्रिक्स बनाने के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए लोगों में विशेष उत्सुकता दिखी।मुख्य द्वार पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती आकर्षक रंगोली चांदनी विश्वकर्मा द्वारा तैयार किया गया था।वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम में शामिल लोगों को इको फ्रेंडली उपहार भी दिए गएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांत प्रचारक रमेश ने संबोधन के दौरान कहा कि निजी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर हम देश को हराभरा रखने का प्रयत्न करें।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु ने बताया कि सरकार की ओर से करोड़ों पौधे लगाएं जा चुके हैं व उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गयी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।