{"_id":"680529722894c4e28d0cbf77","slug":"video-vhp-and-bajrang-dal-took-out-a-procession-on-hanuman-jayanti-in-noida-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर वीएचपी और बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर वीएचपी और बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:35 PM IST
Link Copied
नोएडा में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। बजरंग दल की नोएडा महानगर अध्यक्ष एवं प्रांत उपाध्यक्ष छाया शुक्ला ने बताया कि इसकी शुरूआत सेक्टर 63ए से की गई, जो कि सेक्टर 93 से लेकर सेक्टर 34 समेत शहर के अधिकतर स्थानों से गुजरी। करीब एक किलोमीटर की लंबी शोभायात्रा में हनुमान की विराट मूर्ति को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं, इस यात्रा में शामिल किए गए ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर जमकर लोग थिरकते हुए नजर आए। इस शोभायात्रा का सबसे चर्चित आकर्षण रथ यात्रा राम की झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं और आम जनता का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के दौरान नोएडा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जगह-जगह भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।