वैसे तो चोरी की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन मैहर से सामने आई एक चोरी की वारदात ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने दूध के पतीले से चोरों को सुराग लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं किस गलती से पकड़े गए चोर और पुलिस को कैसे मिली सफलता।
जानकारी के अनुसार, घटना 28 जनवरी की है, जब सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में देर रात एक परिवार घर में सो रहा था। करीब रात 12 बजे दो चोर घर में घुसे और सोना, चांदी व लाखों रुपये की चोरी कर ली। इस दौरान एक चोर किचन में गया और फ्रिज खोलकर पतीले में रखा दूध पी गया।
ये भी पढ़ें:
पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
सुबह चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि चोरों ने फ्रिज से रखा दूध भी पिया था। पुलिस ने दूध के पतीले को जब्त कर फिंगरप्रिंट जांच के लिए भेजा। पतीले पर मिले फिंगरप्रिंट से पुलिस को अहम सुराग मिला, जिसके जरिए पुलिस की टीम मुख्य आरोपी मदन जायसवाल निवासी कटनी तक पहुंची। जिसके बाद उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें:
तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य चोरियों का भी खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मदन जायसवाल जब मैहर जेल में था, तब उसकी दोस्ती रामनगर निवासी एक अन्य कैदी से हुई थी। उसी कैदी ने उसे अमरपाटन इलाके के बारे में जानकारी दी थी कि यहां संपत्ति और पैसा काफी है। इसके बाद दोनों ने इस इलाके में चोरी की योजना बनाई गई। फिलहाल, पुलिस अन्य वारदात को लेकर भी उनसे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें:
हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस
एसडीओपी अमरपाटन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि चोरों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे और भी चोरियों के खुलासे की संभावना है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं और कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। ग्राम मझगवां में हुई चोरी की घटना को भी आरोपियों ने कबूल कर लिया है।