{"_id":"6804da3b6a09a19d0a0dda41","slug":"video-sirmaur-mahatma-buddha-jayanti-celebrations-will-be-held-on-may-12-in-moginand-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: मोगीनंद में 12 मई को मनाया जाएगा महात्मा बुद्ध जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: मोगीनंद में 12 मई को मनाया जाएगा महात्मा बुद्ध जयंती समारोह
नाहन विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद गांव में 12 मई को महात्मा बुद्ध जयंती समारोह बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले स्वजातीय मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर की अहम बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार चौहान ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव उपेंद्र तोमर ने किया। सबसे पहले ग्राम सुधार संबंधित समस्याओं को सुना गया, जिसके निपटान के लिए प्रधान ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महासचिव उपेंद्र तोमर ने बैठक का एजैंडा सामने रखा। इसमें बुध जयंती समारोह के स्थल के चयन और मेधावी बच्चों को सम्मानित करने पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ उपप्रधान विनित पुंडीर, नाहन के मंडल अध्यक्ष दीप चंद चौहान, सह सचिव राजेश चौहान, आग्रह पर इस समारोह को ग्रामीण क्षेत्र मोगीनंद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में साल 2025-26 के लिए व्हाटसअप के माध्यम से सदस्यता शुल्क लेने का भी निर्णय लिया गया। प्रधान राजकुमार चौहान ने कहा ऐसा होने से संस्था के खाते और रिकार्ड में पारदर्शिता बनी रहेगी। बैठक में संगड़ाह से डॉ. ईश्वर राही, सैनवाला से सत्यपाल चौहान, हितेंद्र, उपाध्यक्ष पंकज तोमर, यशवंत, रामगोपाल, अमित, श्याम लाल, दीपचंद कटोला, महेश, मोहन लाल, कमलेश, आाशीष, सुभाष आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।