{"_id":"68050a5a275ab1543208f9d3","slug":"video-video-rayabral-ma-tharavahalra-calka-ka-manamana-sa-naraja-majaka-sacalka-na-ka-haugdhatal-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में थ्रीव्हीलर चालकों की मनमानी से नाराज मैजिक संचालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में थ्रीव्हीलर चालकों की मनमानी से नाराज मैजिक संचालकों ने की हड़ताल
रायबरेली के लालगंज कस्बे के वीरा पासी चौक पर रविवार को मैजिक चालकों ने सीएनजी संचालित थ्रीव्हीलर के ड्राइवरों की मनमानी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मैजिक चालकों का कहना है कि रायबरेली रूट पर चलने वाले सीएनजी ऑटो चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे न केवल सवारियों को परेशानी रही हैं, बल्कि अन्य डग्गामार वाहन चलाने वालों को सवारियां नहीं मिलने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन कर रहे चालक महेंद्र सिंह, आयुष, संजय सिंह, अभय, सर्वेश यादव, आजम खान, सुरेंद्र, नीरज गुप्ता और मोहम्मद खुर्शीद का कहना है कि गैस से चलने वाले वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते हैं। ओवर लोडिंग के कारण हाल ही में हुई कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की जान चली गई। मैजिक चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि सीएनजी थ्रीव्हीलर को 16 किलोमीटर की परिधि में चलाने की अनुमति है, लेकिन वे दूरदराज रूटों पर भी धड़ल्ले से सवारी भरकर दौड़ रहे हैं।
रायबरेली रूट पर फतेहपुर, डलमऊ और गुरुबक्शगंज की तरफ चलने वाले थ्री व्हीलर आकर सवारियां भर ले जा रहे हैं। बताया कि चालकों को मैजिक वाहन परमिट, बीमा, टोल टैक्स और स्टैंड शुल्क पर हर साल हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त कमाई नहीं हो पा रही है। कहा कि सीएनजी चालकों को कम टैक्स देना होता है जिससे उनपर अधिक आर्थिक दबाव भी नहीं है।
प्रदर्शनकारी चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नियम बनाकर रायबरेली रूट पर सीएनजी थ्रीव्हीलर की आवाजाही पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि मैजिक चालकों को राहत मिले और उनकी आजीविका सुरक्षित हो। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि चालकों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।