{"_id":"6805074e0eefcd48000470c4","slug":"video-video-sharavasata-bha-va-bcaca-ka-chhaugdha-cara-bcaca-ka-ma-parama-saga-farara-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती: बहू व बच्चों को छोड़ चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती: बहू व बच्चों को छोड़ चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
बहू व चार बच्चों को छोड़ कर महिला प्रेमी संग चली गई। गिलौला थाने के निकट मिली पत्नी ने पति को नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी दी। पीड़ित पति ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गिलौला क्षेत्र निवासी ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। इनमें से दो बेटों का विवाह हो गया है। घर में बहू भी है। कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बेटों व बहुओं को छोड़ कर प्रेमी संग चली गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने के निकट मिली पीड़ित की पत्नी ने उसे नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी भी दी। ऐसे में पीड़ित ने रविवार गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने व आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।