{"_id":"68050beae5e69bc71b095039","slug":"video-video-ayodhya-dajatal-dasapal-kayasaka-sasatama-sa-ayathhaya-aana-val-sharathathhalo-ka-malga-hara-janakara-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: डिजिटल डिस्प्ले कियोस्क सिस्टम से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: डिजिटल डिस्प्ले कियोस्क सिस्टम से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी हर जानकारी
रामनगरी में श्रद्धालुओं को लगातार बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काम कर रही है। अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सही और सटीक जानकारी हो इसके लिए डिजिटल डिस्प्ले कियोस्क सिस्टम होटलों के साथ प्रमुख स्थलों पर लगाए जा रहे हैं। यहां से श्रद्धालु अयोध्या के प्रमुख मठ, मंदिर, सरयू घाट, आवागमन के मार्ग, हवाई यात्रा और रेल मार्ग के बारे में सही जानकारी पा सकेंगे।
अयोध्या की प्राचीनता और पौराणिकता के बारे में सहजता से जानकारी मिल सकेगी फिलहाल अभी पर्यटन विभाग के दो होटल सरयू अतिथि गृह और होटल साकेत में इस सिस्टम को लगाया गया है। धीरे-धीरे अयोध्या के सभी प्रमुख होटलों में डिस्प्ले सिस्टम लगाया जाएगा ताकि जो भी श्रद्धालु जिस होटल में ठहरें, उनको उनकी सुविधा के लिए सभी जानकारी मिल सके
डिस्प्ले सेवा में अयोध्या के पौराणिक मंदिरों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टॉप सहित कई जानकारियां उपलब्ध हैं। कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम को श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की तरफ से लगाया गया है। कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम के जरिये श्रद्धालु एक मंदिर से दूसरे मंदिर की दूरी, आने और जाने के सही मार्ग, मंदिर के खुलने, आरती, पूजा और दर्शन की जानकारी भी ले सकेंगे।
श्रद्धालुओं को सही जानकारी हो, उनको धर्मनगरी अयोध्या में कोई असुविधा न हो, इसको लेकर श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की तरफ से कियोस्क डिस्प्ले लगाया गया है, जो सफल होने पर कई अन्य स्थलों पर लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।