Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad police arrested Punjabi gang leader Mandeep, 26 cases are registered against the accused
{"_id":"680b3f588845b3676c03d18a","slug":"video-fatehabad-police-arrested-punjabi-gang-leader-mandeep-26-cases-are-registered-against-the-accused-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा पंजाबी गैंग का सरगना मनदीप, आरोपी पर 26 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा पंजाबी गैंग का सरगना मनदीप, आरोपी पर 26 मामले हैं दर्ज
फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने पंजाबी गैंग के सरगना भूना के गांव चौबारा निवासी मनदीप पंजाबी को पकड़ा है। सीआईए टीम मनदीप पंजाबी के पीछे लगी हुई थी। मनदीप पर 26 के करीब मामले दर्ज है।
मनदीप पंजाबी चौबारा गांव का निवासी है। 1 वर्ष पहले फतेहाबाद पुलिस के द्वारा 819 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की गई थी उसे मामले में पुलिस मनदीप की तलाश कर रही थी।
फतेहाबाद की एसपी सिद्धांत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मनदीप कुख्यात बदमाश है। उसके विरुद्ध डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के पुलिस रिकॉर्ड में 26 मुकदमे दर्ज हैं। वह पंजाबी गैंग का सरगना भी है और भांभू गैंग का सहयोगी रहा है।
उस पर आखिरी मुकदमा विधानसभा चुनाव के दौरान अक्टूबर 2024 में दर्ज किया गया था। यह मुकदमा एनडीपीएस का था। मनदीप पर हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती के मामलें दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।