Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Former minister Devendra Babli paid tribute to martyrs on Martyrdom Day in Tohana of Fatehabad
{"_id":"67df8e830d12f319710c5bee","slug":"video-former-minister-devendra-babli-paid-tribute-to-martyrs-on-martyrdom-day-in-tohana-of-fatehabad-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शहीदी दिवस पर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शहीदी दिवस पर शहीदों को किया नमन
भाजपा शहरी मंडल की ओर से शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संकेत गर्ग ने की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बबली ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के युवा वर्ग को शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बबली ने कहा कि शहीदों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। आज हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश के लिए कार्य करना होगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।