{"_id":"683bfc72e8584c4dcc040e6f","slug":"video-general-secretary-of-haryana-olympic-association-flagged-off-cycle-rally-in-kurukshetra-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव ने कुरुक्षेत्र में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव ने कुरुक्षेत्र में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
हर व्यक्ति स्वस्थ होगा तो देश की तरक्की हो सकेगी। इसके लिए साइक्लिंग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा। साइक्लिंग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहेगा। यह कहना है साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उप प्रधान नीरज तंवर का।
रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की तरफ से अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग डे पर आयोजित साइकिल रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल, नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी सुरमई, सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, पूर्व चीफ कोच गुरविंदर सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया, जो द्रोणाचार्य चौक, शहीद उधम सिंह, सर्किट हाउस से जिंदल चौक से और वापस साईं कुरुक्षेत्र पहुंची।
नीरज तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान के तहत 25वीं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में दर्जनों विद्यार्थियों और शहर के नागरिकों ने भाग लिया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के साथ लोगों को जोड़ कर खेल प्रांगण तक लाना और मायाराम जैसे कार्यक्रमों के साथ जोड़ना है। जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइक्लिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ होकर देश की तरक़्क़ी में अपना योगदान दे सकेगा।
नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी सुरमई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से की युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर ले जाने के लिए खेलों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
साई के सहायक निदेशक बाबूराम रावल ने कहा कि साई की तरफ़ से फिट इंडिया अभियान के तहत यह साइकिल रैली निकाली गई है। इस साइकिल रैली को लेकर युवाओं के उत्साह बना रहा। साई की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत हाकी कोच गुरविंदर सिंह ने कहा कि साई की तरफ से समय- समय पर आयोजित कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को एक नया मंच मिल रहा है। साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।