{"_id":"6a01824b139bdf23b905fe15","slug":"video-happy-cards-are-being-distributed-in-tohana-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में बंट रहे हैप्पी कार्ड, 1000 किमी मुफ्त सफर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना में बंट रहे हैप्पी कार्ड, 1000 किमी मुफ्त सफर की सुविधा
हरियाणा रोडवेज विभाग ने टोहाना सब डिपो में 18,500 हैप्पी कार्ड भेजे हैं। अब तक ढाई हजार से अधिक कार्ड बांटे जा चुके हैं। लाभार्थियों को फोन कर कार्ड लेने के लिए बुलाया जा रहा है।
अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया के नेतृत्व में विशेष विंग बनाई गई है। कर्मचारी लगातार कार्ड वितरण में जुटे हैं। नए बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड के लिए अलग कमरा बनाया गया है, जहां चार-पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बस अड्डा कर्मी मंदीप ने बताया कि योजना को लेकर लोगों में अच्छा रुझान है। 15-16 दिनों में ही 2,000 से ज्यादा कार्ड बांटे गए। मैसेज मिलते ही लोग कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। कार्ड को एक्टिवेट कर 50 रुपये सरकारी शुल्क लेकर दिया जा रहा है।
कर्मचारी दर्शन के अनुसार, 18,500 में से 2,000 कार्ड बंट चुके हैं, जबकि 1,500 पहले से तैयार हैं। कई लाभार्थियों को कई बार फोन किया जा चुका है।
कार्ड लेने आई कुलविंदर कौर ने कहा कि सरकार की यह स्कीम बहुत बढ़िया है। किराया माफ है। लोग अपनी आय के हिसाब से हैप्पी कार्ड बनवा रहे हैं। कार्ड लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही।
सरकार की योजना के तहत हैप्पी कार्ड धारक को हर साल 1,000 किलोमीटर मुफ्त बस सफर की सुविधा मिलती है। कार्ड की वैधता एक साल है। एक साल बाद या 1,000 किमी पूरे होने पर यह स्वतः रिन्यू हो जाता है। टोहाना के नए बस स्टैंड पर कार्ड आसानी से मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।