Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, a scooter rider hit a woman scooter rider and a father and son, people present on the spot controlled him
{"_id":"682eefbd6ae63ac35e0e34b4","slug":"video-in-fatehabad-a-scooter-rider-hit-a-woman-scooter-rider-and-a-father-and-son-people-present-on-the-spot-controlled-him-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्कूटी सवार ने महिला स्कूटी सवार व बाप बेटे को मारी टक्कर, मौके पर मौजूद लोगों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्कूटी सवार ने महिला स्कूटी सवार व बाप बेटे को मारी टक्कर, मौके पर मौजूद लोगों ने किया काबू
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर गुरुवार को हंगामा हो गया। एक एक्टिवा सवार युवक ने दो अन्य स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। जिससे 4 लोग घायल हो गए। स्कूटी चला रहा युवक तो मौके से भाग गया। लेकिन स्कूटी के पीछे बैठे युवक को जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामलें को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराया और पकड़े गए युवक को बस स्टैंड चौकी में भेज दिया।
जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि दो लड़के स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उन्होंने अपने एक स्कूटी पर जा रही मां-बेटी को टक्कर मारी। इससे महिला गिर गई और उसको चोट लग गई। स्कूटी चला रही उसकी बेटी भी चोटिल हो गई। इसके बाद स्कूटी सवार युवकों ने भट्ट रोड से आ रहे गांव बनगांव निवासी बाप-बेटे की स्कूटी को भी टक्कर मार दी।
इससे वे दोनों भी घायल हो गए। इसी बीच उन्होंने स्कूटी सवारों को पकड़ना चाहा तो पीछे बैठा युवक तो काबू आ गया जबकि स्कूटी चलाने वाला फरार हो गया। बाद में उन्होंने स्कूटी सवार को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।