{"_id":"684ceb729a894b0f1f0b0aea","slug":"video-in-fatehabad-avt-staff-caught-a-smuggler-with-31-grams-of-heroin-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एवीटी स्टाफ ने 31 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एवीटी स्टाफ ने 31 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर को पकड़ा
पुलिस की एवीटी टीम ने लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर निवासी गांव दुर्जनपुर, हाल निवासी राजीव नगर, झीड़ी (हिसार) के रूप में हुई है।
एवीटी प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिकंदर नामक व्यक्ति नशा बेचने का कार्य करता है और वह भारी मात्रा में हेरोइन लेकर एमपी रोही मोड़, बडोपल पर खड़ा है।
सूचना मिलने पर एवीटी टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके पर मौजूद युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सिकंदर बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।