Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, the councillors under the leadership of the chairman locked the main gate after accusing the city council officials.
{"_id":"68a5714f401f213b6308a8eb","slug":"video-in-tohana-fatehabad-the-councillors-under-the-leadership-of-the-chairman-locked-the-main-gate-after-accusing-the-city-council-officials-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के अधिकारियों पर आरोप लगाकर चेयरमैन के नेतृत्व में पार्षदों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के अधिकारियों पर आरोप लगाकर चेयरमैन के नेतृत्व में पार्षदों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला
नगर परिषद के अधिकारियों पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकने व अध्यक्ष की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के नेतृत्व में शहर के पार्षदों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई है।
इस प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद में अवसर शाही हावी हो चुकी है जिसके चलते अधिकारी दफ्तर में मनमर्जी से आते हैं, जो अधिकारी कार्यालय में आते हैं वह शराब के नशे में आते हैं। अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए जाते, जिन टेंडर ने कमीशन अधिकारियों को मिलता है उसके टेंडर लगाए जाते है।
विकास कार्य न होने से शहर की जनता परेशान होकर उनके पास आती है लेकिन वह परेशान हो चुके हैं। अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद में अधिकारी शराब के नशे में चूर होकर आते हैं, जो अपने मनमर्जी से ड्यूटी पर लेट आते हैं।
ये अधिकारी मनमर्जी से ड्यूटी पर आते है समय से पहले घर चले जाते हैं इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी न करके अधिकारियों के कार्यालय में गैर कानूनी तरीके से बैठे रहते है। नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करेंगे और इन अधिकारियों की जांच करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।