Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
INLD steps up activity: Abhay Chautala to meet party workers in Tohana on August 11; focus on September 27 rally.
{"_id":"6a704b4e8353939f3a023858","slug":"video-inld-steps-up-activity-abhay-chautala-to-meet-party-workers-in-tohana-on-august-11-focus-on-september-27-rally-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"इनेलो की सक्रियता तेज: 11 अगस्त को टोहाना में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अभय चौटाला, 27 सितंबर की रैली पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की सक्रियता तेज: 11 अगस्त को टोहाना में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अभय चौटाला, 27 सितंबर की रैली पर फोकस
टोहाना। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता कुणाल करण सिंह ने कहा कि पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरेगी। टोहाना हलके की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बीकर सिंह हडौली और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हरी सिंह डांगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने "चौधरी देवीलाल अमर रहें, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला अमर रहें, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद, इनेलो पार्टी जिंदाबाद, कुणाल करण सिंह जिंदाबाद" के नारे लगाए।
कुणाल करण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला 11 अगस्त को सुबह 10 बजे अग्रवाल भवन टोहाना पहुंचेंगे। वे 27 सितंबर को नूंह-मेवात की धरती पर होने वाली देवीलाल जयंती रैली का न्योता देने आ रहे हैं। हर साल 25 सितंबर को मनाया जाने वाला यह कार्यक्रम इस बार 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश में बदलाव का संदेश होगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। जिला नेतृत्व ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।